उत्तराखंड : बदला मौसम का मिजाज, आज से तीव्र बौछार व तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड के पहाड़ से मैदानी क्षेत्र में रविवार एवं सोमवार दो दिन तेज वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम बदलने के बाद प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत प्रदेशभर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए रविवार-सोमवार को ऑरेंज अलर्ट व इसके बाद तीन दिन यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में यह बदलाव चक्रवाती तूफान बिपर्जय के अप्रत्यक्ष असर उत्तराखंड में भी दिख सकता है। चक्रवाती तूफान गुजरात के तटीय क्षेत्रों में टकराकर आगे बढ़ गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस