उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी बधाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति और आस्था के प्रतीक हैं। उनका आदर्श जीवन और चरित्र हमें नैतिकता, त्याग, तपस्या और मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम ने ब्रह्मस्वरूप होकर भी मानव रूप में अवतार लेकर संपूर्ण समाज को जीवन जीने की सीख दी। उन्होंने हर कठिनाई का सामना आदर्श और धैर्य के साथ किया, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित