उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से हारे

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए। उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने हराया। इससे पहले आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी चुनाव हार गए हैं। धामी को करीब साढे 6 हजार मतों से चुनावी हार मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ आईएएस आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, 1 अप्रैल से संभालेंगे पदभार

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ा। परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा 4 सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बहुमत की ओर बढ़ रही भाजपा के मौजूदा सीएम की हार से भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे भी मुरझाए हैं। हालांकि वह सरकार बनाने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।