उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की रोडवेज में सवारी, यात्रियों से जाना हाल, फिर….
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को रोडवेज बस के अंदर अचानक देखकर यात्री दंग रह गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड रोडवेज की वॉल्वो और सामान्य बस में जाकर यात्रियों से बातचीत की। सुविधाओं के बारे में लोगों न पूछा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को देहरादून आईएसबीटी का औचक निरीक्षण पर निकले थे।
मुख्यमंत्री ने बैठने की, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर यात्रियों को बैठने के लिए बैंच की पूरी व्यवस्था की जाय। यह सुनिश्चित हो कि पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। शौचालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने काउंटर का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि यात्रियों सुविधाएं बोर्ड पर चस्पा की जाएं। बुजुर्ग लोगों के लिए सहायता काउंटर बनाने के निर्देश दिए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत