उत्तराखंड: यहां ओमिक्रोन संक्रमित के संपर्क में आये पति-पत्नी निकले कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप,
देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर रोड इलाके से ओमिक्रोन वायरस की आहट सुनाई दे रही है। जो चिंतित करने वाली है। दरअसल देहरादून में आज पति पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें चिंताजनक बात यह कि दंपति हाल ही में दिल्ली में ओमिक्रोन संक्रमित अपने रिश्तेदारों के संपर्क में आए थे।
सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती के अनुसार दंपति ने बताया कि वह परिवार से मिलने दिल्ली गए थे। दिल्ली में उनके परिवार के तीन सदस्यों को ओमिक्रौन संक्रमण पुष्टि हुई है। दंपति का कोरोना जिनोम सिक्वेंसिंग की जांच के लिए सैंपल राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर की वायरोलॉजी लैब भेजा गया है। बताया कि इनके रिश्तेदार हाल में कुवैत से लौटे थे।
बताया कि यह लोग ओमिक्रॉन संक्रमित के संपर्क में आए हैं, इसलिए राजपुर रोड स्थित जिस अपार्टमेंट में रह रहे हैं उसे कंटेनमेंट जोन घोषित करने की तैयारी की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल