उत्तराखंड: पुलिस कांस्टेबल भर्ती सहित आठ परीक्षाओं पर लगी रोक
देहरादून। पेपर लीक प्रकरण में विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के करीब 4200 पदों पर होने वाली आठ भर्ती परीक्षाओं पर रोक लगा दी है।
जानकारी के अनुसार आयोग में आठ महीने से परीक्षा नियंत्रक की कुर्सी खाली है। इस्तीफा देने से पहले नाराज अध्यक्ष एस राजू ने आगामी भर्तियों की आठ परीक्षाओं पर रोक का पत्र शासन को भेजा है। आयोग के इस निर्णय से तीन लाख से ज्यादा बेरोजगार प्रभावित होंगे। दिसंबर में परीक्षा नियंत्रक नारायण सिंह डांगी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। आयोग के अध्यक्ष रहे एस राजू का कहना है कि दिसंबर से पहले से वह सरकार से परीक्षा नियंत्रक की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक नहीं दिया गया। कामचलाऊ व्यवस्था के तहत फिलहाल सचिव के पास ही परीक्षा नियंत्रक की भी जिम्मेदारी है।
भर्तियों पर रोक
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के- 894 पद,
पटवारी-लेखपाल भर्ती के- 520 पद,
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के- 1521 पद,
सब इंस्पेक्टर भर्ती के- 272 पद,
लैब असिस्टेंट भर्ती के – 200 पद,
सहायक लेखाकार रि-एग्जाम में- 662 पद,
उत्तराखंड जेई भर्ती के- 76 पद
गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती के- 100 पद

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित