उत्तराखंड: यहां दिन दहाड़े घर में घुसकर महिला से लूटपाट
देहरादून। यहां टर्नर रोड स्थित एक मकान में एक व्यक्ति इंटरनेट सही करने के बहाने घर में घुसा और महिला के सिर पर पिस्तौल तानकर महिला से सोने के गहने तथा अन्य सामान छीने तथा घर में लूटपाट की।
जानकारी के अनुसार क्लेमेनटाउन टर्नर रोड सी 19 में रहने वाली महिला मंगलेश शर्मा ने जानकारी दी कि एक व्यक्ति दोपहर करीब 1:00 बजे उनके गेट पर पहुंचा और इंटरनेट करने की बात करने लगा। इसी दौरान व्यक्ति घर के अंदर घुसा और इंटरनेट कनेक्शन के साथ छेड़खानी करने शुरू कर दी। कुछ समय बाद व्यक्ति ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाली और एक राउंड जमीन पर फायर किया।
महिला को डराते हुए आरोपी ने पिस्तौल महिला के सिर पर तान दी और गले से चेन, कुंडल और कंगन लूट लिए और फिर आरोपी फरार हो गया। महिला ने लूटपाट की जानकारी तुरंत कंट्रोल रुम को दी। जिस पर कंट्रोल रुम द्वारा क्लेमेनटाउन थाने को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित का पीछा करना शुरू किया और देहरादून आईएसबीटी पुलिस चौकी को भी जानकारी दी। जिसके बाद घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (06 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश
मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान; कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित