उत्तराखंड : यहां नवनिर्वाचित प्रधान की गाड़ी में पत्थर गिरने से मौत, 3 घायल
टिहरी। भारी बारिश के चलते चट्टानों और पहाड़ियों से लगातार भूस्खलन होने से कई घटनाएं घट रही हैं । भूस्खलन की वजह से हुई एक बड़ी घटना टिहरी में भी सामने आ रही है। यहां अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर एक कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर करखेत के पास हुआ। यहां एक कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे एक व्यक्ति की दबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मृतक व्यक्ति का नाम प्रताप धीमान था जो टटोर गांव से प्रधान का उपचुनाव जीता था और आज प्रधान की शपथ लेने थत्यूड़ ब्लॉक जा रहा था। इस हादसे में कार में सवार अर्जुन सिंह, नीतू और एक अन्य महिला भी घायल हो गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़