उत्तराखंड: यहां पहाड़ी से वाहन पर गिरा मलबा 01 की मृत्यु, 10 घायल, एसडीआरएफ ने चलाया अभियान
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां केदारनाथ हाइवे पर तीर्थयात्रियों के वाहन पर पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा। वाहन के परखच्चे उड़। मौके पर चीख-पुकार मच गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 10 अन्य घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया के पास हुआ है। यहां पहाड़ी से गिरे बोल्डर से यात्री वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में 10 लोग सवार थे। एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस, व स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। व उससे उपरांत उक्त महिला नाम पुष्पा उम्र 62 वर्ष निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र के शव को कटिंग उपकरणों की सहायता से वाहन को काटकर बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घायलों का विवरण
- ज्योति पत्नी श्री बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
- कल्पना पत्नी श्री जगदीश उम्र 59 वर्ष निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र।
- राम सालुंके पुत्र श्री दत्तामय उम्र 38 वर्ष निवासी गोंदा अहमदनगर महाराष्ट्र।
- क्रशाना पुत्र बाला साहब उम्र 12 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
- गौतम पुत्र श्री सुनील उम्र 24 वर्ष निवासी पटना बिहार।
- अंकित शर्मा पुत्र श्री उमाशंकर निवासी बिहार।
- शिव पुत्र श्री ओमप्रकाश उम्र 24 निवासी पटना बिहार।
- रमेश पुत्र श्री गब्बर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ासु।
- टीका राम उम्र 32 वर्ष नेपाल।
- पलमन पुत्र श्री बांके बहादुर उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाल।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (06 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश
मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान; कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित