उत्तराखंड : यहां रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लक्सर। रेलवे ट्रैक पर दो युवकों को रील बनाना इतना भारी पड़ गया कि जिसकी कीमत उनको अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी। मोबाइल से रील बनाते समय शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को घटनास्थल से ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी दो अलग-अलग परिवारों के सिद्धार्थ सैनी (16) और शिवम (17) गांव के पास स्थित डोसनी पुल पर गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों किशोर जब अपने मोबाइल से रील बना रहे थे तभी रेलवे ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस आ गई और दोनों तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। तुरंत लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उनको किशोरों के कटे अंग ही मिले। जानकारी मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष ममता गोला भी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस