उत्तराखंड: भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल इस जिले के स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 15.09.2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों में दिनाँक 16.09.2025 को कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर के होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम चेतावनी के क्रम में दिनांक 16.09.2025 (मंगलवार) को विकासखण्ड धारचूला, मुनस्यारी एवं डीडीहाट में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। दिनांक 16.09.2025 (मंगलवार) को होने वाली मा० मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 6 एवं कक्षा 9) यथावत् संपादित की जाएगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ एवं जिला कार्यक्रम अधिकारों बाल विकास विभाग पिथौरागढ़, समस्त शैक्षिक संस्थानों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश