uttarakhand : देहरादून से गोवा के लिए 23 मई से शुरू होगी अब सीधी फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल
देहरादून एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए सबसे अधिक उड़ानें संचालित करने वाली विमानन कंपनी इंडिगो आगामी 23 मई से देहरादून-गोवा के बीच अपनी सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है।
यह उड़ान हफ्ते में तीन दिन संचालित होगी। इंडिगो की यह फ्लाइट गोवा से यात्रियों को लेकर शाम साढे पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी। आधे घंटे बाद शाम छह बजे यहां से गोवा के लिए उड़ान भरेगी। इंडिगो 186 सीटर बड़े विमान से देहरादून-गोवा के बीच फ्लाइट संचालित करेगा। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद देहरादून देश के एक और शहर से हवाई मार्ग से सीधा जुड़ जाएगा। पहले इस फ्लाइट को एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल में 25 अप्रैल से संचालित किया जाना था। जिसकी अनुमति भी डीजीसीए से मिल चुकी थी।
लेकिन तब फ्लाइट शुरू नहीं कर पाई। अब इंडिगो 23 मई से इस फ्लाइट को शुरू करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार इंडिगो मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सप्ताह में तीन दिन यह फ्लाइट संचालित करेगी।
देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, बंगलुरू, लखनऊ और पुणे शहर के लिए सीधी फ्लाइट है। एयरपोर्ट पर इंडिगो की सबसे ज्यादा 14 फ्लाइट, विस्तारा और एयर इंडिया की दो-दो फ्लाइट हैं। गो फर्स्ट की अभी कोई फ्लाइट यहां से संचालित नहीं हो रही। दरअसल दिवालिया होने के कारण गो फर्स्ट ने बीती एक मई से अपनी फ्लाइटों का संचालन बंद कर रखा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश
मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान; कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित
लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम