उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। बुधवार को धामी कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। आपको बता दें कि खबरें है कि जनवरी के दूसरे हफ्ते यानि की 12 से 15 जनवरी के बीच उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान हो सकता है ऐसे में ये धामी कैबिनेट की आखिरी बैठक मानी जा रही है।
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि धामी कैबिनेट की आज होने वाली इस अहम बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। जाहिर सी बात है कि चुनाव सामने हैं तो बैठक में लिए जाने वाले फैसलों को इससे भी जोड़कर देखा जाएगा, मतलब जनता को धामी कैबिनेट की आखिरी बैठक में बड़ी सौगात मिल सकती है।
आपको बता दें कि आज शाम 5 बजे नए साल में धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होनी है। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बन सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिकर्मियों के 4600 ग्रेड-पे, संविदा पीडब्लूडी इंजीनियर्स, पुलिस भर्ती में आयुसीमा छूट और प्रदेश में बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर कुछ नई गाइडलाइन पर विचार कर सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (09 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने दी दीपावली की बधाई, हर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
दीपावली पर कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल का संदेश, लालकुआं की खुशहाली और विकास की कामना