उत्तराखंड: धामी मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक आज सचिवालय के एपीजे अब्दुल कलाम भवन स्थित सभा कक्ष में संपन्न हुई। आज धामी मंत्रीमंडल की अहम बैठक में जनहित के तमाम बड़े महत्वपूर्ण फैसलों को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।
धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में 36 बिंदुओं पर कैबिनेट की मुहर लगी है जबकि 1 प्रस्ताव को 20 अगस्त को गैरसैंण में विधानसभा सत्र से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में भेज दिया गया है कैबिनेट बैठक में अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर निगम का दर्जा देने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल ने पास किया है।
जबकि डोईवाला नगर पालिका को सी ग्रेड से ए ग्रेड में प्रमोट करने के प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल की सहमति बनी है इसके अलावा कई विभागों के नियमावली में भी संशोधन को मंजूरी दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल