उत्तराखंड: छात्रवृत्ति घोटाले में दो साल से फरार चल रहा ईनामी अपराधी गिरफ्तार।।
देहरादून। छात्रवृत्ति घोटाले में दो सालों से फरार 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी को उत्तराखंड पुलिस एसटीएफ ने देहरादून से दबोच लिया। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाला सामने आया था। हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी गठित कर जांच करवाई गई थी। एसआईटी की जांच में कुछ विद्यालयों की ओर से छात्रवृत्ति को फर्जी तरीके से प्राप्त कर गबन करना सामने आया।
जिला हरिद्वार के थाना सिडकुल में वर्ष 2019 में एन पावर एकेडमी, रानीपुर मोड हरिद्वार के निदेशक राहुल विश्नोई निवासी आवास विकास ऋषिकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वह तब से फरार चल रहा था। राहुल बिश्नोई के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला हरिद्वार की ओर से 15 हजार ईनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ ने गुरुवार को उसे मोहिनी रोड, देहरादून से गिरफ्तार किया। आरोपित पर छात्रों की 25 लाख रुपये की छात्रावृत्ति गबन करने का आरोप है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़