उत्तराखंड : महंगी किताबों की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई, 256 स्कूलों में मारे छापे, 22 स्कूलों को भेजा नोटिस
उत्तराखंड में प्राइवेट स्कूलों की मनमर्जी अब हद से ज्यादा बढ़ती दिखाई दे रही है। अभिभावकों से मनमानी कर निजी स्कूल मनमर्जी की फीस ले रहे हैं। इसी पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में उत्तराखंड के 256 निजी स्कूलों में छापे मारे गए।
दरअस्ल, प्रदेश के निजी स्कूलों में NCERT के बजाए निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लगाने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को प्रदेशभर के 256 निजी स्कूलों में छापे मारे।
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि, क़ई निजी स्कूलों में सरकारी पाठ्यक्रम की पुस्तकें नहीं लगी हैं। इसी के साथ वे स्कूल मनमर्जी की फीस भी हड़प रहे हैं।
नैनीताल के 21 और हरिद्वार के एक स्कूल को नोटिस दिया गया है। मनमानी करने वाले स्कूलों की एनओसी रद्द की जाएगी। छापे के दौरान हरिद्वार में एक ऐसा भी मामला सामने आया जिसमें छात्र-छात्राओं को 3400 रुपये में समस्त विषयों की डिजिटल पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही थीं।
शिक्षा महानिदेशक ने कहा, नैनीताल में 49, रुद्रप्रयाग में 10, बागेश्वरव में 09, देहरादून में 21, चमोली में 77, हरिद्वार में 37, अल्मोड़ा में 31, टिहरी में 11 और उत्तरकाशी में 11 स्कूलों में छापे मारे गए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!