उत्तराखंड : ग्रेड पे पर परिजनों ने की प्रेस कांफ्रेंस, तीन पुलिस कर्मचारी सस्पेंड
उत्तराखंड पुलिस में पुलिस ग्रेड मामले में परिजनों के मुखर होने के बाद विभाग ने तीन पुलिसकर्मियों को कर्मचारी आचरण नियमावली तोड़ने का आरोप लगाते हुए सस्पेंड कर दिया। निलंबित पुलिसकर्मियों में से एक उत्तरकाशी, दूसरा चमोली और तीसरा पुलिस मुख्यालय में तैनात है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
रविवार को उत्तरकाशी में तैनात सिपाही कुलदीप भंडारी की पत्नी आशी भंडारी, पुलिस मुख्यालय में तैनात दिनेश चंद की पत्नी उर्मिला चंद और चमोली में कार्यरत हरेंद्र रावत की मां शकुंतला ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। तीनों ने जवानों को 4600 ग्रेड-पे देने और ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विभाग ने सोमवार को तीनों जवानों को निलंबित कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि, कुलदीप और उसकी पत्नी को कई बार समझा चुके हैं कि फोर्स का अनुशासन ना तोड़ें, लेकिन उनका आंदोलन लगातार जारी रहा।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि तीन सिपाहियों को निलंबित किया गया है। उनके परिजनों का एक प्रतिनिधि मंडल मिलने भी आया था, उन्हें भी समझाया गया कि वह अपनी मांग उपयुक्त तरीके से रखें। कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं, अधिकारियों का कहना है कि पुलिसकर्मियों के परिजनों द्वारा रविवार को जो 4600 ग्रेड पे के संबंध में प्रेस वार्ता की गई है, वो सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली की धारा 5 (2) एवं 24 (क) का उल्लंघन है। इसके क्रम में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
इधर निलंबित जवान कुलदीप भंडारी की पत्नी आशी भंडारी ने कार्रवाई को तानाशाही बताते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही है। आशी ने कहा कि, उनके आंदोलन को कमजोर करने के लिए उनके पहले पति को उत्तरकाशी भेजा गया। इस पर वह नहीं झुकीं तो पति को निलंबित कर दिया गया। सोमवार को उन्होंने पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी अशोक कुमार से मुलाकात की और निलंबन को गलत बताया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (06 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश
मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान; कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित