उत्तराखंड: 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, समझौता कराने के नाम पर मांगी थी रकम

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने हरिद्वार के रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दो पक्षों के बीच विवाद का निपटारा कराने और समझौता करवाने के एवज में शिकायतकर्ता से रकम मांगी गई थी।

सतर्कता विभाग के अनुसार, इस मामले में टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि रानीपुर थाने में तैनात एएसआई मामले को उसके पक्ष में निपटाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग कर रही हैं। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने मामले की जांच की।

विभाग के मुताबिक, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता, सेक्टर देहरादून के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए टीम ने महिला एएसआई को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लेते समय पकड़ लिया।

मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। सतर्कता विभाग की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर फिर सवाल उठे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर छठे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, श्रमिक कैंपों में पात्र व्यक्तियों की अनदेखी और बाहरी नेताओं के हस्तक्षेप पर उठे सवाल
Ad Ad Ad Ad