उत्तराखंड: SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, प्रदेश में अब 71.58 लाख मतदाता; ऐसे चेक करें अपना नाम

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर 2026 को जारी कर दी गई। अंतिम सूची के अनुसार प्रदेश में अब कुल 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता दर्ज हैं।

SIR अभियान की शुरुआत 8 जून 2026 को हुई थी। उस समय प्रदेश में 79 लाख 60 हजार 762 मतदाता दर्ज थे। इसके बाद 14 जुलाई को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में यह संख्या घटकर 71 लाख 33 हजार 785 रह गई थी। 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां मांगी गईं, जबकि 13 अगस्त से 28 सितंबर तक उनका निस्तारण किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

1.29 लाख नए नाम जुड़े, 1.04 लाख हटाए गए
अंतिम मतदाता सूची में 1 लाख 29 हजार 872 नए मतदाताओं को शामिल किया गया है। वहीं 1 लाख 4 हजार 708 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। प्रदेश में अब कुल 12,543 मतदेय स्थल हैं।

अंतिम सूची में 34 लाख 21 हजार 36 महिला, 37 लाख 37 हजार 701 पुरुष और 212 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वहीं 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 72 हजार 656 तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1 लाख 22 हजार 892 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

ऐसे चेक करें मतदाता सूची में अपना नाम
SIR के दौरान गणना फॉर्म जमा करने वाले मतदाता अंतिम सूची में अपना नाम जरूर जांच सकते हैं। इसके लिए:

* भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voter.eci.gov.in पर जाकर मतदाता सूची में नाम जांचें।
* मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर सूची देखें।
* संबंधित DIO/ERO कार्यालय से जानकारी प्राप्त करें।
* अपने क्षेत्र के BLO से भी नाम की पुष्टि की जा सकती है।

यदि कोई पात्र व्यक्ति अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है तो वह Form-6 के माध्यम से नए मतदाता के रूप में आवेदन कर सकता है। आवेदन ऑनलाइन ECI Net App के माध्यम से या ऑफलाइन संबंधित BLO के जरिए किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर बिंदुखत्ता में आंदोलन का शंखनाद, राजस्व गांव और गौला नदी के स्थायी तटबंध की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू
Ad Ad Ad Ad