उत्तराखंड : निगम कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 4% बढ़ा महंगाई भत्ता
उत्तराखंड के करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों को मंगलवार को चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात मिल गई है। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सभी निगमों को अपनी वित्तीय स्थिति का आकलन करते हुए महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दरों का भुगतान करने को कहा गया है।
दरअसल, राज्य कर्मियों के लिए तो महंगाई भत्ता दो बार बढ़ चुका है लेकिन निगम, निकाय कर्मचारी लंबे समय से इसके लिए भटक रहे थे। कर्मचारी संगठन लगातार सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
इस संबंध में आदेश जारी हो गया।इसके तहत निगम कर्मचारियों को एक जुलाई 2022 से 34 के बजाए 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। निगमों को निर्देश दिए गए हैं, वह अपनी वित्तीय स्थितियों का आकलन करने के बाद महंगाई भत्ते पर कार्रवाई करें।उधर, आदेश जारी होने के बाद राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने एसपी राणाकोटी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई।
बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने पर महासंघ ने सरकार और शासन का आभार जताया। बैठक में प्रदेश महामंत्री ललित शर्मा, अजयकांत शर्मा, गिरीश नैथानी, प्रेम सिंह चौहान, सुनील पुंडीर, दिलीप रावत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!