उत्तराखंड: शासन ने इन 12 आईपीएस अधिकारियों का किया प्रमोशन, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को सुपर स्केल, यानी 17 वें स्केल में पदोन्नति करने समेत समेत 12 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। सचिव गृह शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईपीएस डॉ पीवीके प्रसाद को पुलिस महानिदेशक पद के 16वें स्केल में पदोन्नति दी गई है। इनके लिए निसंवर्गीय पद सृजित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

साथ ही पुलिस महानिरीक्षक पद पर 2007 बैच के आईपीएस जन्मेजय प्रभाकर, सेंथिल अबुदई और योगेंद्र रावत को नियमित और सदानंद दाते व सुनील कुमार मीणा को प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान करने के आदेश जारी किए गए हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर मुकेश कुमार व धीरेंद्र गुंज्याल को पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा प्रह्लाद सिंह मीणा, प्रीति प्रियदर्शनी और यशवंत सिंह को चयनमान वेतनमान पदोन्नति प्रदान की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad