उत्तराखंड: कोरोना के नए वैरिएंट पर सरकार हुई सख्त, CM धामी ने दिए ये निर्देश
देहरादून। कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य में कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पूरा पालन करने के साथ ही अस्पतालों में भी पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए राज्य के सभी लोगों को कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पूरा पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में पूरा जन सहयोग मिला है। राज्य सरकार ने कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी तैयारियां की हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिनका का अभी तक दूसरा टीका नहीं लगा है वह समय होते ही टीकाकरण करा लें। मास्क व सेनेटाइजेशन पर ध्यान देने को भी कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सचिव स्वास्थ्य को कोरोना के नए वैरिएंट को ध्यान में रखते हुए कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन सुनिश्चित कराने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सचिव स्वास्थ्य को कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं करने के भी निर्देश दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल