उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में वाहन गिरने से एक की मौत, दो घायल
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग के नगरासू-डांडाखाल मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, वाहन सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर में एक टाटा सूमो घोलतीर से डांडाखाल की तरफ जा रही थी। सूमो नगरासू से लगभग पांच किमी आगे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन स्वामी व चालक 30 वर्षीय गजेंद्र लाल पुत्र स्व. बलवीर लाल, निवासी गगोठ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य सवार विनोद लाल और महावीर लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर घोलतीर पुलिस चौकी से टीम घटनास्थल पर पहुंची।
वहीं, पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। इधर, रुद्रप्रयाग कोतवाली प्रभारी जयपाल नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़