उत्तराखंड: राज्य के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, सतर्क रहने की सलाह
देहरादून। मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी करते हुए 19 और 20 अगस्त को इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है।
शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार मौसम विभाग के निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि, आज उत्तराखंड राज्य के नैनीताल चंपावत, उधमसिंह नगर एवं देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है तथा शेष जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार पड़ने की संभावना बताई गई है।
मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्य भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कें राजमार्ग में अवरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा पहाड़ी क्षेत्र में कहीं-कहीं नदी नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, इससे मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित