उत्तराखंड : आज सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट…..
उत्तराखंड। आज सात पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का अरिज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार बताए गए है। इसके अलावा विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं कहीं सड़कें और राजमार्गों के अवरुद्ध होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में लगातार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना बन रही है। वहीं गढ़वाल और कुमाऊं रीजन के कई हिस्सों में भी बारिश की उम्मीद है। ऐसे में लैडस्लाइड का खतरा बढ़ने के साथ नदी- नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। इतना ही नहीं कहीं कहीं सड़कें और राजमार्गों के अवरुद्ध होने की संभावना जताई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO