उत्तराखंड : यहां घर से कॉलेज के लिए निकली छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में हुई लापता,…..पुलिस तलाश में जुटी
रूड़की। यहां काॅलेज में अध्ययनरत दिल्ली निवासी छात्रा दो दिन पूर्व अचानक लापता हो गयी। जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। उसके प्रेमी के साथ भागने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व साईबर सैल द्वारा छात्रा की गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत हरिद्वार रोड स्थित एक काॅलेज का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि दिल्ली निवासी छात्रा हरिद्वार रोड स्थित योगग्राम में नैचरो पैथी की छात्रा है। दो दिन पहले वह दिल्ली से रूड़की बस स्टैण्ड पर आयी थी।
इसके बाद छात्रा का मोबाईल स्विच ऑफ हो गया और वह लापता हो गयी। पुलिस को जांच में यह जानकारी हुयी है कि वह किसी युवक के साथ फरार हो गयी है। पुलिस का कहना है कि छात्रा को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO