उत्तराखंड हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का रिजल्ट इस दिन होगा धोषित,…. तिथि हुई तय
उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के करीब 2.5 लाख विद्यार्थियों का रिजल्ट को लेकर इंतजार ख़त्म होने वाला है. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर द्वारा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने की तारीख तय कर दी गई है। आगामी 25 मई को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि 25 मई को प्रातः 11 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल को खत्म हुई थी। राज्य के 1253 केंद्रों में 2,59,439 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में 132115 व इंटर में 127324 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पौड़ी में सबसे अधिक 136 व चंपावत जिले में सबसे कम 39 केंद्र थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!