उत्तराखंड: यहां भूस्खलन से गौशाला ध्वस्त, 4 मवेशी जिंदा दफन, रेस्क्यू जारी
रुद्रप्रयाग। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं. रुद्रप्रयाग के दूरस्थ बुढ़ना गांव में बारिश के बाद हुए भूस्खलन से एक गौशाला ध्वस्त हो गई और 4 मवेशी मलबे में जिंदा दफन हो गए. वहीं, केदारनाथ हाईवे 4 स्थानों पर बंद है. केदारनाथ हाईवे के जगह-जगह बंद होने से केदारनाथ धाम से आने-जाने वाले तीर्थ यात्री भी फंसे हुए हैं. इसके अलावा बदरीनाथ हाईवे के सिरोहबगड़ में लगातार ऊपरी पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है. ऐसे में यहां पर सफर करना खतरे से खाली नहीं रह गया है.
पहाड़ों में अब बारिश के बाद भूस्खलन होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं अधिक हो रही हैं. जिले के दूरस्थ गांव बुढ़ना में बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण एक गौशाला ध्वस्त हो गई और गौशाला के अंदर बंधे चार मवेशी मलबे में जिंदा दफन हो गए. गौशाला से मलबा हटाने का कार्य जारी है. यहां डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं.
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बुढ़ना गांव में गौशाला ध्वस्त होने की सूचना मिलने के बाद तुरंत डीडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया. डीडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़