उत्तराखंड: यहां 14 माह के बच्चे के साथ जंगल में पेड़ पर लटका मिला महिला का शव
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जनपद में एक महिला अपने 14 माह के बच्चे के साथ जंगल में पेड़ पर लटकी मिली। दोनों की मौत हो चुकी है। घटना से हर कोई स्तब्ध है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को नंदानगर घाट के सरपाणी गांव की एक महिला अपने 14 माह के बच्चे के साथ उस्तोली गांव के जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकी मिली। मां-बेटे दोनों की मृत्यु हो गई है।
सूचना मिलने पर तहसील नंदानगर की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना मंगलवार को देर शाम की बताई जा रही है। नंदानगर तहसील के तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतका 20 साल की अनीशा देवी पत्नी सुखवीर लाल है। जिसका मायका बांजबगड़ है। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्चे को अपनी पीठ पर बांध रखा था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (06 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश
मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान; कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित