उत्तराखंड : बारिश का कहर जारी- आम जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त,…नैनीताल में टूटी सड़क,..कई घरों में घुसा पानी
नैनीताल। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश कहर बरपा रही है। मैदानी इलाकों में बारिश से जहाँ जल भराव की स्थिति पैदा हो रही है तो वहीं पहाड़ में भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ने लगी है और बारिश के कहर से आम जन जीवन पर भी असर देखने को मिल रहा है।
बात अगर नैनीताल की करें तो यहाँ देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी है लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं तो स्कूली बच्चों को आवगमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नैनीताल में हो रही जबरदस्त बारिश के चलते यहाँ की प्रमुख सड़कों में सुमार राजभवन रोड में भी भूस्खलन हुआ है और सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूटने से खतरा भी बढ़ गया है इसके अलावा लोगों के घरों में पानी घुसने की भी खबरें आ रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (07 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल