उत्तराखंड : यहां नदी में नहाते वक्त दो नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा में हुड्डी नदी में नहाते समय दो नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने दोनों को नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। होली के दिन हुई घटना से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग 08.45 बजे वियोम चंद सोराड़ी पुत्र त्रिलोक चंद सोराड़ी निवासी भजनपुर बनबसा और रितेह बटोला पुत्र महेंद्र बटोला उम्र 17 वर्ष निवासी निकट बैंक ऑफ बड़ौदा समीप बनबसा नहाने के लिए हुडडी नदी गए थे । जहां नहाते वक्त दोनों बालक गहरे पानीे में डूबने लगे। डूबने की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगोंं की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकालकर फौरन 108 की मदद से टनकपुर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहा चिकित्सकों द्वारा दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!