उत्तराखंड: इस जिले के कई स्कूलों में 21से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित, आदेश जारी….
देहरादून। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए देहरादून जिले की ऋषिकेश और डोईवाला तहसील के राजमार्गों पर पड़ने वाले स्कूलों में 21 से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित किया है।
यह निर्णय संभावित भीड़भाड़ और उससे उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के उद्देश्य से लिया गया है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ के.के. मिश्रा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कांवड़ यात्रा के प्रभाव से छात्र-छात्राओं को असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र के अलावा हरिपुर कलां, रायवाला, प्रतीतनगर, नेपाली फार्म, श्यामपुर और राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उक्त क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र भी इस बंदी के दायरे में आएंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश