उत्तराखंड: इन पदों पर नौकरी का मौका, पर्वतीय क्षेत्र के 5वीं पास व मैदानी क्षेत्र के 8वीं पास इच्छुक अभ्यर्थी कर सकते है आवेदन।
देहरादून। उत्तराखंड में 18 साल से लेकर 51 साल तक के लोगों के लिए नौकरी का अच्छा अवसर है। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इनमें कुल 108 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 9 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता पर्वतीय क्षेत्र के लिए पांचवी पास और मैदानी क्षेत्र के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 51 वर्ष है।
अभ्यर्थी जिस कंपनी प्लाटून के लिए आवेदन करेगा, वह उसी विकासखंड या क्षेत्र का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 167.7 सेंटीमीटर, पर्वतीय क्षेत्र के पुरुषों के लिए 162.6 सेंटीमीटर और अनुसूचित जनजाति के लिए 160 सेंटीमीटर अनिवार्य है।
वही आदित्य के लिए सीना 78.8 सेंटीमीटर पर्वतीय क्षेत्र और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 76.5 सेंटीमीटर अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं और अनुसूचित जनजाति के लिए 147 सेंटीमीटर अनिवार्य है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत, 4 घायल
बिंदुखत्ता में 13 नवंबर से सजेगा गढ़-कुमाऊं की संस्कृति का महाकुंभ, तीन दिन गूंजेंगे लोकगीत और लोकनृत्य
लालकुआं: कोतवाल के खिलाफ चेयरमैन लोटनी का मोर्चा, कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे; वार्ता विफल, सफाई बंद करने का ऐलान
लालकुआं: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर पुलिस से भिड़े नगर पंचायत अध्यक्ष, अभद्रता और शराब की दुकानों में ओवररेटिंग के लगाए आरोप,…देखें वीडियो
आज का राशिफल (11 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!