उत्तराखंड: यहां कलयुगी अध्यापक ने छात्रा से की छेड़खानी, अभिभावक पहुंचे स्कूल
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल राजकीय इंटर कॉलेज की एक छात्रा ने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा ने परिजनों से आप बीती सुनाई जिसके बाद अभिभावक स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की वहीं, कार्यवाही की माग की।
मिली जानकारी के अनुसार बीते आरोप है कि शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज द्वारी के अध्यापक त्रिलोक सिंह बेलवाल ने कक्षा 12 की एक छात्रा के साथ छेड़खानी की जिसके बाद छात्रा ने आपबीती अपने परिजनों को बताई।इसके बाद तुरंत अभिभावक स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की. टीचर को स्कूल बुलाया गया और पूछताछ की गई।
आपको बता दें कि इस मामले में स्कूल की अन्य छात्राओं का कहना है कि शिक्षक को यहां से हटाया जाए। स्कूल प्रशासन ने जल्द एक्शन लेने की बात कही। जानकारी मिली है कि शिक्षक अल्मोड़ा का रहने वाला है और वो संविदा पर स्कूल में नियुक्त है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़