उत्तराखंड : केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित, इस तारीख को खुलेंगे कपाट
देहरादून। महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंगलवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बाबा केदारनाथ के कपाट खोलने की तारीख तय हो गई है। केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को वृखि लग्न में 6 बजकर 25 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खोलने की तारीख तय करने के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में तैयारियां पहले से ही शुरू हो गईं थीं। मंदिर को आठ कुंतल फूलों से सजाया गया था। केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में मंदिर समिति के अध्यक्ष, पुजारियों, आचार्य वेदपाठियों, स्थानीय हक-हकूकधारियों, कर्मचारियों और भक्तों की उपस्थिति में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने का दिन तय किया गया।
आपको बता दें कि पिछले साल 2021 में 15 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ 12:15 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे, जबकि केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट सोमवार को भाई दूज के अवसर पर बंद हुए थे। और बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद कर दिए गए थे।


DM ललित मोहन रयाल की सख्ती: कृषि पट्टे की जमीन पर बने होटल की 0.220 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
आज का राशिफल (01 मार्च 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में SBI की ग्रीन वॉकाथन, आयुक्त दीपक रावत ने दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
लालकुआं में होली मिलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, दीपेंद्र कोश्यारी के आवास पर दिग्गजों का जमावड़ा