उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इस दिन से होगी बारिश-बढ़ेगी ठंड

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक शीतलहर का प्रकोप जारी है। आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बीच मौसम विभाग से बड़ा अपडेट आया है। प्रदेश में जल्द बारिश-बर्फबारी होने वाली है। 9 जनवरी को पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते राज्य भर में बरसात देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की मौत, ग्राम विकास अधिकारी ने भी तोड़ा दम

मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर के अनेक भागों में रात्रि सुबह के समय माध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। जबकि 9 जनवरी को राज्य के 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की बात कही है। उधमसिंह नगर, हरिद्वार जनपदों में घना कोहरा के चलते तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के तहत येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ क्षेत्र में हवाई अड्डों पर न्यूनतम सीमा से कम दृष्टियता विमान लैंडिंग टेक ऑफ को प्रभावित कर सकती है।

मौसम विज्ञानियों ने लोगों को शीतलहर से बचकर रहने की सलाह दी है. 11 जनवरी तक कोहरा और शीतलहर जारी का रहने की संभावना है। 9 और 10 जनवरी को भी बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। कुल मिलाकर अगले पांच दिनों तक शीतलहर, गलन के साथ भीषण ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad