उत्तराखंड मौषम: राज्य में रेड अलर्ट हुआ जारी, किस जिले में कब कैसा रहेगा मौसम, जानिए
देहरादून। उत्तराखंड में 18 और 19 जुलाई को भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी हुआ है। इसे देखते हुए शासन की ओर से सतर्कता बरतने को कहा गया है। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 20 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है तथा शेष जनपदों में कहीं-कहीं भारी बरसात की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में मध्यम से बड़े-बड़े भूस्खलन और चट्टानें गिरने के कारण कई कई सड़कों राजमार्गों मे अबरोध उत्पन्न होने की बात कही गई है तथा कुछ स्थानों पर नालो और नदियों का जल स्तर में अचानक उल्लेखनीय वृद्धि हुई हो सकती है जबकि 18 जुलाई को राज्य में नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर,पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित