उत्तराखंडः चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 से 14 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात में भी सतर्कता बरतें।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार आज हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी जिले के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहां तेज गर्जना के साथ भारी से भारी बारिश होने की भी संभावना है। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप