उत्तराखंड: स्कूल खोलने को लेकर शासन से हुआ आदेश जारी, इस दिन से चलेंगी 9वीं तक कक्षाएं
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के चलते कक्षा एक से 9वीं तक बंद स्कूलों को एक बार फिर से खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए पहले स्कूल खोल दिए गए थे। अब कक्षा एक से 9वीं तक के बच्चों के लिए भी स्कूल खोलने के आदेश जारी हो गए हैं।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे। लेकिन, कक्षा एक से 9वीं तक के बच्चों के लिए अब स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है। स्कूलों में भौतिक रूप से कक्षाएं 7 फरवरी से संचालित होंगी। इस दौरान कोरोना के नियमों का पालन करना होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई