उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी,…. 1520 अभ्यर्थी की सूची जारी
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. आयोग की तरफ से 1520 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है जिन्हें विभिन्न परीक्षाओं के बाद अंतिम रूप से चयनित किया गया है. इस परीक्षा में पुलिस आरक्षी, पीएसी, आईआरबी और फायरमैन के लिए भर्ती किए गए हैं.
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रविवार 21 मई को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी. यह भर्ती वैसे तो 1521 पदों के लिए हुई थी, लेकिन एक मामले में अभ्यर्थी के कोर्ट जाने के कारण आयोग की तरफ से 1520 रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. पुलिस आरक्षी पद के लिए काफी लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा था जिसमें करीब 130445 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. इस तरह आयोग के लिए यह एक बड़ी भर्ती थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है.
राज्य में पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए 28 दिसंबर 2021 को विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसके लिए करीब 1 साल बाद अक्टूबर 2022 में शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी करवाई गई. इसके बाद 18 दिसंबर 2022 को ही लिखित परीक्षा भी आयोजित कराई गई. जबकि फरवरी और मार्च में इसी साल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन का कार्य भी किया गया. इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अब लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों की चयनित अंतिम सूची जारी कर दी है.
आयोग की तरफ से जारी परीक्षा परिणाम के तहत पुलिस आरक्षी पुरुष पद के लिए 784 अभ्यर्थियों की सूची जारी हुई है. इसके अलावा उत्तराखंड आरक्षी पीएसी/आईआरबी पुरुष पद के लिए 291 अभ्यर्थियों की सूची जारी हुई है. उधर फायरमैन पद के लिए 445 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है. पुलिस आरक्षी पद के लिए हुई विभिन्न परीक्षाओं के दौरान युवाओं में भी खासा उत्साह देखा गया. खास बात यह है कि लिखित परीक्षा में 91% से भी ज्यादा छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे. इस तरह लोक सेवा आयोग के लिए 2021 से शुरू हुई परीक्षा का अंतिम परिणाम आयोग की तरफ से जारी किया गया है. उधर इस परिणाम के जारी होने के साथ ही पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल पद के लिए खाली चल रहे पदों को भी भरा जा सकेगा.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (06 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश
मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान; कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित