उत्तराखंड: यहां महिला से दुष्कर्म के बाद की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से गांव में भय का माहौल है।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के मोरी थाना अंतर्गत आराकोट में दुष्कर्म के बाद एक महिला की हत्या की गई, महिला की शिनाख्त राधे देवी के रूप में हुई है। इस तरह के लगातार मामले सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले का जल्द खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है।
थाना मोरी प्रभारी सतीश घिडियाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक महिला की हत्या की सूचना मिली, जिसके बाद आराकोट पुलिस के साथ थाना मोरी और त्यूणी से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। महिला की शिनाख्त 48 वर्षीय राधे देवी पत्नी अब्बलदास के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि, महिला के हाथ पैर बंधे थे प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है। हत्या के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित
लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान