उत्तराखंड: यहां कॉलेज के बाहर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने चार महिलाओं को किया गिरफ्तार, कई फरार
रुड़की। लंबे समय से आईआईटी रुड़की के बाहर जिस्मफरोशी कर रही कुछ महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। ये महिलायें यहां से सौदा तय कर रही थी। कॉलेज के ठीक गेट के पास पुरुषों के लिए जिस्म के दाम किये जाते थे।
इसे लेकर जब मीडिया ने स्टिंग ऑपरेशन चलाया तो कई महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में आईं। इसके बाद कुछ दिनों के लिए ये महिलाएं नदारद हो गईं। बीते कुछ दिनों तक गायब रहने के बाद एक बार फिर ये महिलाएं सक्रिय हो गईं, काफी दिनों तक IIT रुड़की के सामने ही फिर से गंदे काम होते रहे। कॉलेज के पास कुछ महिलायें खुलेआम जिस्म के रेट तय करती दिखीं। शनिवार को आखिरकार इसकी सूचना पुलिस तक पंहुची, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही महिलाओं में भगदड़ मच गयी और वो भाग निकलीं। पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। जबकि कई महिलाएं पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप