उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी, इस दिन से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 की (प्रारम्भिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति) का आयोजन दिनांक 04 मई 2025 (रविवार) को उत्तराखण्ड राज्य के 02 जनपदों, हरिद्वार नगर एवं हल्द्वानी नगर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में निम्न कार्यक्रमानुसार आयोजित करने का निर्णय लिया है।
परीक्षा तिथि/दिवस
04 मई, 2025 (रविवार)
समय
पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक।
सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ प्रकृति)
आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे परीक्षा दिनांक 04.05.2025 को प्रातः 9.30 बजे तक प्रत्येक दशा में परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर पहुँच जाए, जहां प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन तलाशी ली जाएगी तथा प्रत्येक अभ्यर्थी की उसके प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान पत्र के साथ वीडियोग्राफी भी की जायेगी।
उक्त परीक्षा के लिये औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit Card) दिनांक 21 अप्रैल, 2025 से आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र (Admit Card) डाक द्वारा पृथक से प्रेषित नहीं किये जायेंगे तथा अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित