उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा को लेकर जारी की बड़ी अपडेट…
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रधानाचार्य के 14 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा 30 मार्च 2025 (रविवार) को हरिद्वार में आयोजित होगी।
15 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
परीक्षा में शामिल होने वाले अर्ह अभ्यर्थी 15 मार्च 2025 (शनिवार) से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (psc.uk.gov.in/ukpsc.net.in) से अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि डाक द्वारा कोई भी प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
महत्वपूर्ण जानकारी:
- पदों की संख्या: 14 (प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान)
- परीक्षा तिथि: 30 मार्च 2025 (रविवार)
- परीक्षा स्थल: हरिद्वार
- एडमिट कार्ड डाउनलोड तिथि: 15 मार्च 2025 से
- आधिकारिक वेबसाइट: psc.uk.gov.in / ukpsc.net.in
अभ्यर्थियों को समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा से संबंधित निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!