उत्तराखंड : यहां बारिश-बर्फबारी, गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आए कई मवेशी
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। जहां पहाड़ में बर्फबारी और मैदान में बारिश हुई है तो वहीं बागेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां लेटी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 मवेशियों की मौत हो गई हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनाघाटी समेत निचले इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। वहीं इस दौरान बागेश्वर में बिजली गिर गई।
बताया जा रहा है कि बागेश्वर के लेटी गांव में कंपाट नंबर सात में गोजू मंदिर के पास चरवाहे अपने गाय , बैल , बकरियां आदि चरवा रहे थे। कि इस दौरान अचानक हवाएं चलने लगी। हवाओं से बचने के लिए चरवाहे मंदिर की धर्मशाला में चले गए । एकाएक विशालकाय चीड़ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई । जिससे वहां अफरातफरी मच गई । कई मवेशी इसकी चपेट में आ गए। उनकी मौत हो गई है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले चार दिनों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों व शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना जताई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!