उत्तराखंड : बारिश के चलते कई मोटर मार्ग बंद, 4 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी
देहरादून। राज्य में इस समय मौसम में परिवर्तन हुआ है। बारिश के समय तापमान में कमी, लेकिन बारिश रुकने के बाद तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वैसे राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में आज शनिवार को कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश की तेज बौछार पड़ने की संभावना है। जबकि, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
वहीं 2 जुलाई को भी राज्य के पर्वतीय जनपदों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 3 और 4 जुलाई को राज्य के पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 3 जुलाई को राज्य के नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में जबकि 4 जुलाई को राज्य के नैनीताल ,चंपावत, पिथौरागढ़ ,देहरादून ,टिहरी ,पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।
इसके अलावा उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी और तीव्र दौर की बारिश की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य में बारिश से कहीं सड़कें भी बन्द हैं, वहीं चारधाम यात्रा मे भी पुलिस प्रशासन, प्रशासन,SDRF सभी की टीमें जगह जगह पर खड़ी हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO