उत्तराखंड : शनिवार से शुरू होगा मां पूर्णागिरि धाम में मेला, जानिए कब तक चलेगा
टनकपुर। चंपावत जनपद के टनकपुर में स्थित मां पूर्णागिरि मेले का आगाज प्रति वर्ष की भांति इस बार भी होली के अगले दिन शुरू होने जा रहा है। कल शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत दिन में 3:00 बजे ठुलीगाड़ में विधिवत पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ करेंगे। यह मेला 19 मार्च से 15 जून तक चलेगा। चंपावत जिले में लगने वाले मां पूर्णागिरि मेले का आयोजन टनकपुर तहसील प्रशासन मां पूर्णागिरि मंदिर समिति जिला पंचायत चंपावत के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। लगभग 3 माह तक इस मेले की सभी तैयारियां प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है।
उत्तर भारत में मां पूर्णागिरि धाम आस्था और श्रद्धा का बड़ा केंद्र है प्रतिवर्ष लगने वाले पूर्णागिरि मेले में देश के कोने कोने से 25 से 30 लाख की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बीते 2 वर्षों में कोविड-19 कारण मेले का संचालन नहीं हो पाया, ऐसे में इस बार श्रदालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19 लाइन के अनुसार मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन कराए जाने की व्यवस्था की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित
लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान