उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर राज्य सरकार का बड़ा फैसला रात्रि कर्फ्यू का समय में हुआ बदलाव, नई SOP हुई जारी
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए रात्रि कोविड कर्फ्यू के समय सीमा में बदलाव कर दिया है।
रात 11:00 बजे की जगह अब रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान बेवजह बाहर घूमने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मामले पर जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले पर चर्चा हुई है। जिसमें निर्णय लिया गया है। रात 11:00 बजे की जगह अब रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। व्यवस्थाओं को मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
जिसको लेकर सरकार ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है।





संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई