उत्तराखंड: बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहा पर्यटकों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत, कई हुए घायल

ख़बर शेयर करें 👉

बागेश्वर। यहां कपकोट के फरसाली में बुधवार को दो वाहनों की टक्कर हो गई। जिसमें पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई है। उक्त पर्यटक बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे थे। वहीं इस हादसे में कईयों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! इतनी तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड

बताया गया कि दो वाहनों की आपस में टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। वाहन में 12 लोग सवार थे। जिसमें से सात लोग घायल हो गए हैं। वहीं पांच की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस की टीमें घटनास्थल को पहुंच गई हैं। स्थानीय नागरिकों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने घटना स्थल का दौरा किया और स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायलों का हाल चाल भी जाना। उपजिलाधिकारी कपकोट पारीतोश वर्मा और तहसीलदार पूजा शर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad