उत्तराखंड: चुनाव आयोग की सख्ती, शासन ने इस IAS अधिकारी को पद से हटाया
देहरादून। चुनाव आयोग की सख्ती के बाद शासन ने आबकारी सचिव और आबकारी आयुक्त पद से हरिचंद्र सेमवाल को हटा दिया है। उनकी जगह आबकारी सचिव पद पर रविनाथ रमन और आबकारी आयुक्त के पद पर नितिन भदौरिया को तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि कुछ और तबादले व नीतिगत निर्णय जिनको लेकर विवाद है पर भी निर्णय हो सकता है।
दरअसल, सरकार ने आचार संहिता लगने से पहले 7 जनवरी को आबकारी आयुक्त के पद से नितिन भदौरिया को हटाते हुए सचिव आबकारी हरिचंद्र सेमवाल को ही आयुक्त की जिम्मेदारी भी दे दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। शनिवार को चुनाव आयोग के आदेश के बाद सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने हरिचंद्र सेमवाल को आबकारी सचिव और आबकारी आयुक्त की दोनों जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया। उनके पास शेष विभाग यथावत रहेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत नाजुक
आज का राशिफल (07 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (06 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश